Tuesday 17 October 2017


रट लो अब ये 35 प्रश्न जो हर परीक्षा में पूछे जाते है।। ********* 1) कौनसी फ़सल मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती है? उत्तर - मटर 2) वायुमण्डल में प्रकाश के विसरण का क्या कारण है? उत्तर - धूलि कण 3) सूर्य के गिर्द एक परिक्रमा लगाने के लिए किस ग्रह का अधिकतम समय लगता है? उत्तर - बृहस्पति को 4) बौद्धों की अधिकतम संख्या किस राज्य में पाई जाती है? उत्तर - महाराष्ट्र 5) भारत में पहली बार रेल कब चली? उत्तर - सन 1853 6) नागार्जुन सागर परियोजना किस राज्य में है? उत्तर - आंध्र प्रदेश 7) भारत का सर्वाधिक गेहूँ उत्पादक राज्य कौनसा है? उत्तर - उत्तर प्रदेश 8) दूध का रंग हल्का पीला क्यों होता है? उत्तर - कैरोटीन के कारण 9) किस फ़सल की कृषि सिर्फ उत्तरी गोलार्द्ध में ही सीमित है? उत्तर - चुकन्दर 10) पोटवार पठार किस देश में स्थित है? उत्तर - पाकिस्तान 11) अब तक कौनसी पंचवर्षीय योजना पूरी तरह असफल रही है? उत्तर - तीसरी पंचवर्षीय योजना 12) किस उद्योग में गंधक का सबसे अधिक मात्रा में प्रयोग किया जाता है? उत्तर - रसायन उद्योग 13) ज्वालामुखी पर्वत माउंट सेंट हेल्स कहाँ स्थित है? उत्तर - संयुक्त राज्य अमरीका 14) ताप्ती नदी कहाँ गिरती है? उत्तर - अरब सागर 15) पेट्रोलियम पदार्थ का आयात किस बंदरगाह से किया जाता है? उत्तर - हल्दिया बंदरगाह 16) भारत का सबसे पुराना वलित पर्वत कौनसा है? उत्तर - अरावली पर्वतमाला 17) भारत का सबसे बड़ा कोयला क्षेत्र कौनसा है? उत्तर - झरिया 18) भारत में मैग्रोव वनस्पति विस्तृत रूप में कहाँ पाई जाती है? उत्तर - सुन्दरवन में 19) भारत का पहला जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र कौनसा है? उत्तर - नीलगिरि 20) ग्रांड बैंक कहाँ स्थित है? उत्तर - अटलांटिक महासागर 21) किस नदी को विनाशक नदी के नाम से जाना जाता है? उत्तर - कोसी नदी 22) किस फसल की खेती के लिए मध्यम ताप और मध्यम वर्षा की आवश्यकता होती है? उत्तर - गेहूँ की अच्छी खेती के लिए . 23) भारत और ग्रीनविच के मानक समय में कितना अंतर है? उत्तर - 5 घंटे 30 मिनट 24) किस स्थान का प्रामाणिक समय एवं स्थानीय समय लगभग बराबर है? उत्तर - नैनी 25) किस नदी को बंगाल का शोक के नाम से जाना जाता है? उत्तर - दामोदर नदी को 26) तवा नदी किस नदी में जाकर मिलती है? उत्तर - नर्मदा नदी 27) कपास की खेती के लिए कौन सी मिट्टी सर्वथा उपयुक्त है? उत्तर - काली मिट्टी 28) किस मिट्टी में जैव पदार्थों की प्रचुरता होती है? उत्तर - काली मिट्टी में 29) लाल मिट्टी का निर्माण किन प्रकार की चट्टानों से होता है? उत्तर - ग्रेनाइट और नाइस चट्टानों से 30) किस मिट्टी में लोहे और एल्युमिनियम की ग्रंथियाँ पायी जाती हैं? उत्तर - लैटेराइट 31) किस मिट्टी की जुताई अपने आप होती रहती है? उत्तर - काली मिट्टी की 32) मालाबार तटीय प्रदेश में किस मिट्टी की प्रधानता है? उत्तर - लैटेराइट मिट्टी का 33) भारत के सर्वाधिक क्षेत्रफल पर किस प्रकार के वन पाये जाते है? उत्तर - उष्णार्द्र पतझड़ वन 34) कोरोमण्डल क्या है? उत्तर - तमिलनाडु व आन्ध्र प्रदेश के तट का नाम 35) भारत का कौनसा क्षेत्र खनिज संसाधन में अत्यधिक समृद्ध है? उत्तर - छोटा नागपुर का प्रदीप गुप्ता परसमनिया पठार

No comments:

Post a Comment